कजरी गीतों पर देर रात तक झूमे श्रोता

जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से ग्रामीण शिक्षण सेव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:03 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:03 PM (IST)
कजरी गीतों पर देर रात तक झूमे श्रोता
कजरी गीतों पर देर रात तक झूमे श्रोता

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से ग्रामीण शिक्षण सेवा संस्थान खंदवा में रविवार को आयोजित कजरी महोत्सव में देर रात तक श्रोता गीतों पर झूमते रहे। मौसम की बेरुखी के बाद भी श्रोताओं की भीड़ टस से मस नहीं हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ गायिका काजल कश्यप की कजरी गीत से हुआ। काजल ने धन बारे कलियुगवा गाकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इन्होंने एक से बढ़ कर एक गीतों की प्रस्तुति की। मऊ के लोक कलाकार रामचंद्र यादव ने ककहरा सुना कर खूब तालियां बटोरी। इन्होंने बिना प्रेम की पुतरिया सुना कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। सुरेश यादव बलिया ने देवी गीत पचरा गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। सियाराम यादव ने मिर्जापुरी कजरी के द्वारा जम कर वाहवाही लूटी। पारस यादव ने अपनी गीत सुनाकर लोगों में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। बलिया के रामकृपाल ने अपनी भोजपुरी गीतों से लोगों को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम आयोजक संस्थान की प्रबंधक मीरा सिंह ने महोत्सव के विजेता रामचंद्र यादव व काजल कश्यप को अंगवस्त्रम से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र सहित नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर अजय सिंह, डा.राम अनुज सिंह, मोहन सिंह, विजय चौहान, रामबिलास, रवींद्र कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी