बिल्थरारोड में ग्राम न्यायालय के संचालन को डीएम को पत्रक

जागरण संवाददाता बिल्थरारोड (बलिया) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रांतीय सदस्य देवेन्द्र कुमार गुप्त ने बलिया डीएम हरिप्रताप शाही को एक ज्ञापन भेज बिल्थरारोड में प्रस्तावित ग्राम न्यायालय संचालन की शुरुआत की मांग किया है। गुरुवार को श्री गुप्त ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि बिल्थरारोड में प्रस्तावित ग्राम न्यायालय का संचालन मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा हो गया है। बिल्थरारोड तहसील परिसर में उक्त न्यायालय संचालन हेतु पूरा हाल बनकर तैयार हो गया है। इसका न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा कई बार निरीक्षण भी किया गया कितु इसके संचालन को लेकर न्यायिक सुस्ती से लोगों में अब निराशा होने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 06:25 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:07 AM (IST)
बिल्थरारोड में ग्राम न्यायालय के संचालन को डीएम को पत्रक
बिल्थरारोड में ग्राम न्यायालय के संचालन को डीएम को पत्रक

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रांतीय सदस्य देवेन्द्र कुमार गुप्त ने बलिया डीएम हरिप्रताप शाही को एक ज्ञापन भेजकर बिल्थरारोड में प्रस्तावित ग्राम न्यायालय संचालन की शुरुआत करने की मांग की है। गुरुवार को देवेंद्र ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि बिल्थरारोड में प्रस्तावित ग्राम न्यायालय का संचालन मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा हो गया है। बिल्थरारोड तहसील परिसर में उक्त न्यायालय संचालन हेतु पूरा हाल बनकर तैयार है। इसका न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा कई बार निरीक्षण भी किया गया कितु इसके संचालन को लेकर न्यायिक सुस्ती से लोगों में अब निराशा होने लगी है।

जनता को सस्ता और त्वरित न्याय सुलभ कराने के लिए बिल्थरारोड में स्वीकृत न्यायालय का पूरा कार्यालय, न्यायालय व अन्य कमरे तहसील भवन के प्रथम तल पर तैयार हो चुका है। 2014 में स्वीकृति मिलने के 6 वर्ष बाद भी ग्राम न्यायालय का शुभारंभ न होने से वादकारियो व अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी