अपहृत किशोरी बरामद, आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता बांसडीहरोड (बलिया) पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:41 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:41 PM (IST)
अपहृत किशोरी बरामद, आरोपित गिरफ्तार
अपहृत किशोरी बरामद, आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी को बुधवार को बांसडीहरोड तिराहा से बरामद कर लिया। साथ ही आरोपित रवि पासवान निवासी छाता सेमरी को गिरफ्तार कर लिया। 10 नवंबर किशोरी अचानक घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने स्वजनों की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया था। इसके बाद आरोपित की तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर बांसडीह रोड तिराहा से दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी