करवाचौथ आज, बाजार में उमड़ीं सुहागिन

जागरण संवाददाता बलिया सुहाग की सलामती के लिए मनाए जाने वाले पर्व करवा चौथ की तैयारियां श

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:27 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:27 PM (IST)
करवाचौथ आज, बाजार में उमड़ीं सुहागिन
करवाचौथ आज, बाजार में उमड़ीं सुहागिन

जागरण संवाददाता, बलिया : सुहाग की सलामती के लिए मनाए जाने वाले पर्व करवा चौथ की तैयारियां शनिवार की देर शाम तक चलती रही। यह पर्व रविवार को मनाया जाएगा। तैयारी को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। कपड़े व गहने से लेकर जरूरत के विभिन्न सामान की खरीद हुई। ब्यूटी पॉर्लरों में भी गहमागहमी का माहौल रहा। करवा चौथ का उत्साह दुल्हनों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ब्यूटी पॉर्लरों मेहंदी लगवाने से लेकर पूजा सामग्री और कपड़े-गहने की दुकानों तक उनकी भीड़ रही। शहर के मीना बाजार, सिनेमा रोड, चौक शहीद पार्क आदि बाजारों में चहल-पहल रही। सुबह से ही शहर के मुख्य बाजार गुलजार हो गए थे। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती चली गई। ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिग कराई गई और महिलाएं सजने-संवरने के लिए थ्रेडिग, ब्लीचिग, फेशियल आदि कराती रहीं।

------------------

चांदी का करवा संग मंगलसूत्र की हुई खरीदारी

सराफा व्यापारी राहुल सराफ ने बताया कि चांदी का करवा, मंगलसूत्र व गले का सेट ज्यादा बिका। मध्यम वर्ग के लोग चांदी के बिछुए, पायल की अधिक खरीदारी हुई है। आर्टिफिशियल ज्वैलरी की भी बिक्री हुई।

---

सिल्क की साड़ी की खूब हुई खरीदारी

साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ थी। सिल्क साड़ियों की सबसे अधिक खरीदारी हुई और इसके बाद लहंगे और गाउन बिके। व्यापारी राम कुमार मुन्ना ने बताया कि सिल्क साड़ियों का फैशन सदाबहार है। अब गाउन और लहंगे पहनने का भी फैशन है।

-------

डिजाइनर थाली व छलनी बनी पहली पसंद

करवाचौथ पूजन में थाली, करवा, कलश, छलनी का इस्तेमाल होता है। मोती व जरी से इन्हें आकर्षक रूप दिया गया था। साधारण के मुकाबले यह कुछ महंगे थे। इसके बाद भी सबसे अधिक इन्हीं की खरीदारी हुई।

chat bot
आपका साथी