सेवानिवृत जेई की रॉड से पीटकर हत्या

जागरण संवाददाता पूर (बलिया) खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसवरिया के बहेलिया गांव मे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 04:43 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 04:43 PM (IST)
सेवानिवृत जेई की रॉड से पीटकर हत्या
सेवानिवृत जेई की रॉड से पीटकर हत्या

जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसवरिया के बहेलिया गांव में सोमवार की रात करीब आठ बजे चुनावी रंजिश में नव निर्वाचित प्रधान व उनके समर्थकों ने सेवानिवृत जेई रामजन्म यादव (70) को लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे सुशांत यादव (20) पुत्र सूर्य प्रकाश यादव, प्रदीप यादव (20) व ज्ञानप्रकाश यादव (27) पुत्र अवधेश यादव को लाठी-डंडे व राड से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गयी है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। रामजन्म यादव अपनी पैतृक भूमि पर मिट्टी गिरवा रहे थे। यह कुछ लोगों को रास नहीं आई। रात करीब आठ बजे प्रधान पक्ष के अजित यादव जाकर गाली गलौज शुरू कर दी। यह सुन रामजन्म यादव उससे ऐसा न करने को कहते रहे। इसके बाद पहले से तैयार दर्जन भर लोग लाठी डंडा और रॉड से हमला कर उनके सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। यह देख गांव में अपने ननिहाल आये सुशांत यादव (20) पुत्र सूर्य प्रकाश यादव, प्रदीप यादव (20) व ज्ञानप्रकाश यादव(27) पुत्र अवधेश यादव बीच बचाव करने पहुंच गए। इतने में हमलावर इन सभी पर टूट पड़े। इसमें सुशांत और प्रदीप को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। चिकित्सकों ने रामजन्म और प्रदीप गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रामजन्म की मौत हो गई। वहीं प्रदीप की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने जंगबहादुर यादव की तहरीर पर नव निर्वाचित प्रधान श्रीकांत यादव उनके पुत्र राघवेंद्र प्रताप यादव व मानवेन्द्र प्रताप यादव समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पांच आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी