कार्य में अनियमितता, एनएच किया जाम

जागरण संवाददाता दुबेछपरा (बलिया) एनएच-31 को बचाने के लिए रामगढ़ में हो रहे तीन स्परों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:51 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:51 PM (IST)
कार्य में अनियमितता, एनएच किया जाम
कार्य में अनियमितता, एनएच किया जाम

जागरण संवाददाता, दुबेछपरा (बलिया) : एनएच-31 को बचाने के लिए रामगढ़ में हो रहे तीन स्परों का निमार्ण कार्य पूर्ण नहीं होने पर स्थानीय लोग बुधवार को उग्र हो गए। कटानरोधी कार्यों में अनियमितता के खिलाफ राष्ट्रीय राज मार्ग को जाम कर दिया। जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा।

सूचना पर पहुंचे हल्दी एसएचओ राजकुमार सिंह ने लोगों को समझा कर किसी तरह जाम समाप्त कराया। प्रदर्शन की सूचना मिलने के तुरंत बाद सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शन में शामिल इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने अधिशासी अभियंता से पूछा कि सरकार का निर्देश है कि हर हाल में कटानरोधी कार्य 15 जून तक पूर्ण हो जाने चाहिए, लेकिन चार अगस्त तक कार्य पूर्ण नहीं हो सका। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। इस पर अधिशासी अभियंता ने कहा कि स्पर संख्या 27.500 किमी पर सौ प्रतिशत 27.200 किमी 70 प्रतिशत 26.900 किमी पर 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि रामगढ़ में कार्य कराने वाले ठेकेदार अपने मन की कर रहे हैं। स्पर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण यहां कटान हो रहा है।

chat bot
आपका साथी