मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष

जागरण संवाददाता बलिया वर्ष 2023 में भारत की अगुवाई में दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय पोषक अन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:20 PM (IST)
मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष
मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष

जागरण संवाददाता, बलिया : वर्ष 2023 में भारत की अगुवाई में दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। यह कहना है केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का। शुक्रवार को उनके उद्बोधन का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव पर दिखाया गया। पोषण महा वाटिका अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पोषक अनाज को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। विविध कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। पोषण वाटिका पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। केंद्र के अध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश मौर्य ने पोषण वाटिका में जैविक कीट एवं रोग प्रबंधन पर प्रकाश डाला। जिला उद्यान अधिकारी नेपाल राम ने पोषण वाटिका स्थापित करने की तकनीकी जानकारी दी। डा.प्रेमलता श्रीवस्तव ने सब्जियों के महत्व को बताया। डा. सोमेंद्र नाथ ने पोषक अनाज जैसे मक्का, बाजरा, सावा, कोदो, मडुवा, चना आदि के उत्पादन एवं उपयोग पर जानकारी दी। डा. मनोज कुमार ने फोर्टिफाइड बीज की जानकारी दी।

ईफको के अनुज कुमार शुक्ला ने मोटे अनाज पर प्रकाश डाला। ईफको की तरफ से पोषण वाटिका हेतु सब्जियों के पैकेट एवं सहजन के पौधे वितरण किए गए। केंद्र परिसर मे पौधारोपण भी किया गया।

chat bot
आपका साथी