घायल युवक ने दम तोड़ा, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता रेवती (बलिया) सीएचसी पर शनिवार की तड़के पांच बजे घायलावस्था में भर्ती कर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:41 PM (IST)
घायल युवक ने दम तोड़ा, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
घायल युवक ने दम तोड़ा, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया) : सीएचसी पर शनिवार की तड़के पांच बजे घायलावस्था में भर्ती कराए गए रेवती कस्बे के वार्ड 14 निवासी विक्की राय (27) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसके पिता सहदेव राय ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक घर से रात को दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से गुदरी बाजार दतहा तिराहा पर आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

इस बीच, कुछ देर बाद उसे गंभीर हालत में लेकर कुछ लोग सीएचसी पर प्राइवेट एंबुलेंस से पहुंचे और उसे वहां छोड़कर चले गए। ड्यूटी पर तैनात चीफ फार्मासिस्टम हीरालाल ने उपचार शुरू किया। एक घंटे बाद स्थिति नाजुक हो गई। उन्होंने चिकित्सक डा. राहुल गौतम को सूचना दी। वह मरीज के पास पहुंचे, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे एसएचओ रामायण सिंह व एसआइ अमित कुमार सिंह ने स्वजन को जानकारी दी। पिता सहदेव व मां चिता देवी ने अस्पताल पहुंच कर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। एसएचओ ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चल जाएगा।

----

पिता की मान ली होती बात, तो बच सकती थी जान : विक्की ने अगर अपने पिता की बात मान ली होती तो शायद जान बच जाती। वह दुर्गा पूजा कमेटी में भोजन बनाने के लिए गया था। रात दस बजे उसके पिता सहदेव उसे लेने गए थे। उसने कहा था कि वह भोजन करके घर पहुंच रहा है। पिता घर आ गए, लेकिन सुबह उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली। सहदेव राय के तीन पुत्रों में एक अन्य पुत्र की पहले ही मौत हो चुकी थी। विक्की उनका सबसे छोटा पुत्र था। एक बेटा विकास है। विक्की कार्यक्रमों में भोजन बनाने का कार्य करता था। मां का रोकर बुरा हाल है। फिलहाल यह मामला पहेली बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी