राजस्व विभाग की योजनाओं की दी जानकारी

जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) नगर पंचायत के सरायचावट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:24 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:24 PM (IST)
राजस्व विभाग की योजनाओं की दी जानकारी
राजस्व विभाग की योजनाओं की दी जानकारी

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : नगर पंचायत के सरायचावट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता तहसीलदार रसड़ा प्रभात सिंह ने राजस्व विभाग से संचालित सभी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि जो भी गरीब व्यक्ति आर्थिक तंगी के चलते वकील कर पाने की स्थिति में नहीं है उन्हें प्राधिकरण द्वारा विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। राजस्व निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग हर गरीब को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु संकल्पित है। संगोष्ठी को नमोनारायण यादव, गोपालजी, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा ने भी संबोधित किया। दिनेश वर्मा, शिवकुमार वर्मा, कमलेश शर्मा, आत्मानंद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी