लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सान्निध्य में लिया जनसेवा का संकल्प : भरत सिंह

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:26 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:26 PM (IST)
लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सान्निध्य में लिया जनसेवा का संकल्प : भरत सिंह
लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सान्निध्य में लिया जनसेवा का संकल्प : भरत सिंह

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की सान्निध्य में रहकर लोगों की सेवा का संकल्प लिया। वह मुझे पुत्र की तरह स्नेह देते थे। मुझे इमरजेंसी में इंदिरा सरकार के खिलाफ 19 महीने जेल में भी रहना पड़ा था।

पूर्व सांसद रविवार को जनसम्मान पद यात्रा के शुभारंभ से पूर्व जयप्रकाश नगर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान होना चाहिए। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर कोई भी व्यक्ति बहुत दिनों तक राजनीति में सफल नहीं हो सकता। पूर्व सांसद ने कहा कि रूठों को मनाने, अपनों को समझाने व सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पांच दिवसीय पदयात्रा शुरू की है। नंदजी सिंह, दुर्गविजय सिंह झलन, अशोक सिंह, धर्मेद्र सिंह, सुनील सिंह, अरुण सिंह बंटू, विश्वजीत सिंह, मनोज कुशवाहा, कमलेश सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह पिटू, जवाहर सिंह सहित दर्जनों लोगों ने विचार रखे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मदन सिंह व संचालन महामंत्री राकेश सिंह ने किया। सभा के समापन के बाद भरत सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा पर निकल पड़े।

chat bot
आपका साथी