सपा के खाते में सर्वाधिक सीट, 20 पर निर्दलीय काबिज

जिला पंचायत चुनाव में इस बार सपा समर्थित प्रत्याशियों ने सबसे अधिक सीट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 07:27 PM (IST)
सपा के खाते में सर्वाधिक सीट, 20 पर निर्दलीय काबिज
सपा के खाते में सर्वाधिक सीट, 20 पर निर्दलीय काबिज

जागरण संवाददाता, बलिया : जिला पंचायत चुनाव में इस बार सपा समर्थित प्रत्याशियों ने सबसे अधिक सीट पर जीत दर्ज किया है। वहीं भाजपा व बसपा के सात-सात समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए हैं। सुभासपा ने भी चौंकाते हुए दस सीटों पर कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस के खाते में भी एक सीट गई है। 20 निर्दल प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर दलों के समीकरण को बिगाड़ दिया है। इसके चलते अब जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव रोचक होने की उम्मीद है।

58 जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में देर शाम तक वार्ड नंबर तीन का परिणाम घोषित नहीं हो सका था। 17 मतगणना केंद्रों के आरओ के घोषित परिणाम में यह रिजल्ट सामने आए हैं। परिणाम के बाद दलीय स्थिति

07: भाजपा

07:बसपा

12: सपा

10: सुभासपा

01:कांग्रेस

20: निर्दल

01: अनिर्णय जिला पंचायत सदस्य के वार्ड वाइज विजेता प्रत्याशी

01- अजय यादव- सपा, 2- विनोद यादव-सपा, 4- राजीव यादव- निर्दल, 5-कुसुम पत्नी ददन- भाजपा, 6- आकांक्षा सिंह- निर्दल, 7- सुमित्रा यादव- निर्दल, 8- विनय मिश्र- भाजपा, 9- मांती पत्नी राणा यादव- सपा, 10- रमेश वर्मा- निर्दल, 11- फागू यादव- निर्दल, 12- अनिल यादव- निर्दल, 13- मीरा देवी- भाजपा, 14- ललिता- सपा, 15- विजय यादव- निर्दल, 16- असगर उर्फ गुड्डू मलिक- बसपा, 17- कुंजन राजभर- सुभासपा, 18- संतोष चौहान- सुभासपा, 19- संजय सिंह- सुभासपा, 20- हेमवंती पत्नी अच्छेलाल- निर्दल, 21- बृजेश यादव- सपा, 22-ललिता पत्नी सुरेन्द्र चौधरी- सुभासपा, 23- रामविलास राम- भाजपा, 24- दिनेश यादव- निर्दल, 25- चंद्रभान- निर्दल, 26- सोनू फरसाटारी -बसपा, 27- हरेराम- निर्दल, 28- जनार्दन यादव- निर्दल, 29- धानपति- निर्दल, 30- अनिता- भाजपा, 31- जयराम क्रांतिकारी- सुभासपा, 32- मनोज भाई- सुभासपा, 33- प्रेमचंद राजभर- सुभासपा, 34 -शारदा भारती- सपा, 35- जयराम प्रसाद- सपा, 36- रामनाथ व्यापारी- बसपा, 37- शैलेश सिंह- सुभासपा, 38- विपिन राजभर- सुभासपा, 39- मनीष सिंह दादा- बसपा, 40- अशोक साहनी- निर्दल, 41- प्रभुनाथ यादव- सपा, 42- रंजू यादव पत्नी राजमंगल- सपा, 43- वीरलाल- सपा, 44- गंगाजली पत्नी विनोद- निर्दल, 45- आनंद चौधरी- बसपा, 46- मन्नू सिंह- निर्दल, 47- सीता भारती- बसपा, 48-सुप्रिया यादव पत्नी शिवदयाल-- सुभासपा, 49- अभय गिरि- बसपा, 50- उपेंद्र गोंड- निर्दल, 51- रजिया खातून- सपा, 52- अनिता पत्नी मानवेन्द्र- भाजपा, 53- बरमेश्वर- सपा, 54- जावेद पिटू- निर्दल, 55- रेखा- कांग्रेस, 56- इंदू पांडेय पत्नी अजय- भाजपा, 57- विद्यावती देवी- निर्दल व वार्ड 58 से गीता पत्नी विनोद सिंह- निर्दल जीती हैं।

chat bot
आपका साथी