मांगों के समर्थन में लेखपाल संघ का धरना जारी

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) रसड़ा तहसील मुख्यालय पर रसड़ा लेखपाल संघ द्वारा सात सूत्रीय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:23 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:23 PM (IST)
मांगों के समर्थन में लेखपाल संघ का धरना जारी
मांगों के समर्थन में लेखपाल संघ का धरना जारी

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा तहसील मुख्यालय पर रसड़ा लेखपाल संघ द्वारा सात सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। लेखपाल संघ के हड़ताल से राजस्व सहित आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र का कार्य ठप हो जाने से छात्रों के समक्ष छात्रवृत्ति फार्म भरने का संकट पैदा हो गया। धरना सभा में पहुंचे लेखपाल संघ के रामपूजन राम ने मांगों का समर्थन करते हुए इसे शासन-प्रशासन से शीघ्र पूर्ण किए जाने की मांग की। वहीं अन्यथा की स्थिति में प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरना सभा को जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, हरिकेश सिंह, वीरेंद्र राम, जयप्रकाश सिंह, चौधरी विजय कुमार, अजीत कुमार, रामवृक्ष चौहान, अमीरचंद, आशीष, कामेश्वर यादव आदि लेखपाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी