हर हाल में सभी बीएलओ गरुड़ एप करें डाउनलोड

जागरण संवाददाता बलिया उप जिलाधिकारी न्यायिक गुलाब चंद्रा ने शुक्रवार को फेफना विस क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:35 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:35 PM (IST)
हर हाल में सभी बीएलओ गरुड़ एप करें डाउनलोड
हर हाल में सभी बीएलओ गरुड़ एप करें डाउनलोड

जागरण संवाददाता, बलिया : उप जिलाधिकारी न्यायिक गुलाब चंद्रा ने शुक्रवार को फेफना विस क्षेत्र के सभी सुपरवाइजरों की बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची के हुए कार्यों की समीक्षा की। सभी सभी बीएलओ को गरुड़ एप हर हाल में शनिवार की शाम तक दर्ज कराकर रिपोर्ट मांगा। कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें। बीएलओ व बीएलए आपस में समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 का कार्य ससमय सफलता पूर्वक कर सकें। बैठक में संबंधित प्रपत्रों प्रपत्र छह, प्रपत्र सात, प्रपत्र आठ आदि की जानकारी विस्तार से दी गई। कहा कि चुनावी गतिविधियों को आसान करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने नवीन तकनीक का प्रयोग किया है। एक क्लिक पर मतदाता से जुड़ी सभी जानकारी मिले, इसके लिए गरुड़ एप विकसित किया गया है। गरुड़ एप सभी बीएलओ को अपने फोन में डाउनलोड करना अनिवार्य है।

chat bot
आपका साथी