12 घंटे में माता-पिता से मिली भटकी बच्ची, छलके आंसू

जागरण संवाददाता दोकटी (बलिया) बीएसटी बंधा बहुआरा पर शुक्रवार की शाम भटक रही छह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:08 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:08 PM (IST)
12 घंटे में माता-पिता से मिली भटकी बच्ची, छलके आंसू
12 घंटे में माता-पिता से मिली भटकी बच्ची, छलके आंसू

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया) : बीएसटी बंधा बहुआरा पर शुक्रवार की शाम भटक रही छह वर्षीय बच्ची को पुलिस के प्रयास से 12 घंटे के अंदर उसके माता-पिता से मिलाया गया। बच्ची को पाकर मां के खुशी के आंसू गिरने लगे। चौकी प्रभारी लालगंज प्रभाकर शुक्ला ने बताया कि 18 जून को अनुष्का बहुआरा बंधा पर धीरज कुमार यादव निवासी बहुआरा को मिली। धीरज बच्ची को पुलिस चौकी लेकर आए। लड़की को उसके माता-पिता के पास पहुंचाने के लिए फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप में उसका फोटो डाला गया और 12 घंटे के अंदर बच्ची के माता-पिता मिल गए। गड़वार थाने के मनियर गांव निवासी बच्ची के पिता राहुल गोंड व मां चंदा देवी शनिवार को लालगंज चौकी पर पहुंच गए। कहा कि बच्ची खेलते हुए भटक गई थी।

chat bot
आपका साथी