इब्राहिमपट्टी अस्पताल संचालन को जो बन पड़ेगा करेंगे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर द्वारा इब्राहिमपट्टी में बनवाए गए विशाल अस्प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:00 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:00 PM (IST)
इब्राहिमपट्टी अस्पताल संचालन को जो बन पड़ेगा करेंगे
इब्राहिमपट्टी अस्पताल संचालन को जो बन पड़ेगा करेंगे

जागरण संवाददाता, बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर द्वारा इब्राहिमपट्टी में बनवाए गए विशाल अस्पताल भवन में फिर से चिकित्सकीय सुविधाओं को लेकर पहल जारी है। महामारी में यह जनपद के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। इसे लेकर जनप्रतिनिधि भी आशान्वित हैं। सभी ने बिल्थरारोड स्थित पूर्व पीएम के गृहक्षेत्र में अस्पताल के संचालन में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। वे इसे आम लोगों के हित में मान रहे हैं।

साकार होना चाहिए पूर्व पीएम का सपना : वीरेंद्र सिंह मस्त

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का सपना साकार होना चाहिए। उन्होंने जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की पहल की थी। उनके द्वारा बनवाए गए भव्य चिकित्सालय के विकास के लिए जो जरूरी होगा, वह किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री को महान विभूति बताते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए सभी कार्य समाज के व्यापक हित में रहे हैं।

जनता की सेवा में होना चाहिए समर्पित : सुरेंद्र सिंह

बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आम जनता के हित में इब्राहिमपट्टी के चिकित्सालय को संसाधनों से लैस कर आम जनता की सेवा के लिए समर्पित किया जाना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने हमेशा देश को दिशा दी। उनके पुत्र राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर भी हमारे बड़े नेता हैं। उनके मार्गदर्शन में सरकारी व सामाजिक स्तर पर संसाधन जुटाकर अस्पताल को लोगों के लिए उपयोगी बनाने में जो भी संभव होगा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी