उफनती टोंस से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न

जागरण संवाददाता बलिया चार दिनों से हो रही मूसलधार बारिश से जहां पूरा शहर जलजमाव की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:43 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:43 PM (IST)
उफनती टोंस से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न
उफनती टोंस से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न

जागरण संवाददाता, बलिया : चार दिनों से हो रही मूसलधार बारिश से जहां पूरा शहर जलजमाव की चपेट में है वहीं नदियों में उफान से तटवर्ती इलाकों के लोग दहशत में जी रहे हैं। गंगा व घाघरा का जलस्तर स्थिर होने से लोगों ने राहत की सांस ली है कितु उफनती टोंस नदी ने सैकड़ों एकड़ धान की फसल को जलमग्न कर दिया है।

रसड़ा : मूसलाधार बारिश के बाद टोंस नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे नदी के आसपास लगी सैकड़ों एकड़ धान की फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। भारी बारिश के चलते टोंस नदी के तटवर्ती क्षेत्र अरसुआं, चिरकिटिहा, धनईपुर, कोप, सिलहटा, खैरा, कुरेम, अमहरा, चांदपुर डुमरिया, प्रधानपुर, मिर्जापुर, जेवैनिया, लखुआं, टीकादेवरी व प्रधानपुर गांव के किसानों की कमर टूटती नजर आ रही है। फसल के पानी में डूबने से किसान काफी चितित है। इन गांवों के हालात बाढ़ जैसे हो गई है। यही नहीं इसके चलते इलाके के सैकड़ों कच्चे मकान जमींदोज हो चुके हैं। किसानों ने उच्चाधिकारियों को ध्यान आकृष्ट कराते हुए मुआवजे की मांग की है।

chat bot
आपका साथी