तहसील बार एसोशिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष का सम्मान

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) भारतीय जनता पार्टी रसड़ा नगर इकाई के तत्वावधान में गुरुवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 07:13 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 07:13 PM (IST)
तहसील बार एसोशिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष का सम्मान
तहसील बार एसोशिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष का सम्मान

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : भारतीय जनता पार्टी रसड़ा नगर इकाई के तत्वावधान में गुरुवार की शाम रसड़ा गांधी पार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिशिर कुमार श्रीवास्तव का कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने कहा कि व्यक्ति का सम्मान वास्तव में उसकी प्रशासनिक क्षमता एवं सामाजिक सेवा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिशिर कुमार श्रीवास्तव वादकारियों के हित के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान शिशिर कुमार श्रीवास्तव को भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हर्षनारायण सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप सोनी, अजीत भारद्वाज आदि ने फूल-मालाओं व अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी