तेज रफ्तार ट्रक एक दर्जन लोगों को रौंदने के बाद पलटा

रेवती से लाल बालू गिराकर बिहार जा रहा तेज रफ्तार ट्रक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:55 PM (IST)
तेज रफ्तार ट्रक एक दर्जन लोगों को रौंदने के बाद पलटा
तेज रफ्तार ट्रक एक दर्जन लोगों को रौंदने के बाद पलटा

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : रेवती से लाल बालू गिराकर बिहार जा रहा तेज रफ्तार ट्रक शुक्रवार को असंतुलित होकर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ट्रक ने दरवाजे पर खड़े दो मासूम बच्चों सहित आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए, इनमें ट्रक चालक भी शामिल है। घायलों में आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जिनमें से आधा दर्जन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद कोहराम मच गया।

हादसे के बाद ट्रक का खलासी भाग निकला। घायलों में मासूम अनुष्का (3) व पीयूष (1) निवासी चकिया, प्रियंका कुमारी (18), धनजी पासवान (28), नंदलाल चौधरी (30) निवासी बैरिया, कबूतरी देवी (40), गुड्डू यादव (40) ट्रक चालक निवासी जहानाबाद बिहार शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना नंबर वाले ट्रक प्रतिदिन लाल बालू लेकर तेज रफ्तार से आते -जाते हैं। इससे दुर्घटनाएं होती रहतीं हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।

विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार घायल

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया): भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में शुक्रवार की शाम विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार नीरज चौहान (20) निवासी सिउरा गोपालपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा लाया गया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक अपने किसी रिश्तेदार के यहां बरौली गांव जा रहा था। इसी बीच गांव की गली में पोल से उसकी बाइक टकरा गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

chat bot
आपका साथी