एक साल पूरा होने पर हवनात्मक लघु रुद्र यज्ञ

संकल्प कोई भूखा न सोये संस्था के सदस्यों ने एक साल पूरे होने पर शुक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:47 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:47 PM (IST)
एक साल पूरा होने पर हवनात्मक लघु रुद्र यज्ञ
एक साल पूरा होने पर हवनात्मक लघु रुद्र यज्ञ

जागरण संवाददाता, बलिया : संकल्प कोई भूखा न सोये संस्था के सदस्यों ने एक साल पूरे होने पर शुक्रवार की शाम को बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में हवनात्मक लघु रुद्र यज्ञ का आयोजन किया। साथ ही समाज की कुशलता की कामना की। काशी से आए यज्ञाचार्य की मौजूदगी में विधि विधान से कार्यक्रम संपन्न हुआ। पिछले साल कोविड-19 के दौर में संस्था के सदस्यों ने संकल्प लेते हुए भोजन कराने की परंपरा शुरू की। वह आज भी निरंतर जारी है। अब तो चौराहों पर इन सदस्यों की टोली के आने का इंतजार रहता है। यह लोग प्रतिदिन लगभग 300 से अधिक लोगों को भोजन कराते हैं। यज्ञाचार्य पंडित रोहित सांकृत्यायन के नेतृत्व में अरणि मंथन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। यज्ञ की पूर्णाहुति 21 हजार आहुतियों के साथ संपन्न हुई।

chat bot
आपका साथी