काटा सागौन का पेड़, स्पष्टीकरण तलब

जागरण संवाददाता बलिया राजकीय आइटीआइ परिसर में एक सागौन का पेड़ काटने का मामला सामन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:22 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:22 PM (IST)
काटा सागौन का पेड़, स्पष्टीकरण तलब
काटा सागौन का पेड़, स्पष्टीकरण तलब

जागरण संवाददाता, बलिया : राजकीय आइटीआइ परिसर में एक सागौन का पेड़ काटने का मामला सामने आया है। मामले में प्रधानाचार्य ने स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। दो दिन पूर्व संस्थान के कुछ लोगों द्वारा पेड़ काटे से माहौल काफी गर्म हो गया है। कटान से पहले इसकी जानकारी प्रधानाचार्य को भी नहीं दी गई है। बाद में मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने लकड़ियों को संस्थान के परिसर में ही रखवा दिया है। सुरक्षा प्रभारी व चौकीदार को नोटिस जारी किया गया है। पूछा है कि कैसे परिसर से पेड़ काटकर बाहर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई की भी चेतावनी जारी की गई है। प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि पेड़ सूखा हुआ था, जिसे काटा गया।

chat bot
आपका साथी