मास्क चेकिग के नाम पर बंद हो व्यापारियों का उत्पीड़न

समाजवादी व्यापार सभा की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष बनारसी प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 04:16 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 04:16 PM (IST)
मास्क चेकिग के नाम पर बंद हो व्यापारियों का उत्पीड़न
मास्क चेकिग के नाम पर बंद हो व्यापारियों का उत्पीड़न

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : समाजवादी व्यापार सभा की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष बनारसी प्रसाद वर्मा के रसड़ा स्थित प्रतिष्ठान पर हुई। व्यापारियों के साथ जीएसटी आडिट व पुलिस द्वारा मास्क चेकिग के नाम पर किए जा रहे उत्पीड़न पर असंतोष व्यक्त किया गया। संघर्ष की रणनीति बनायी गई।

जिलाध्यक्ष बनारसी प्रसाद वर्मा ने कहा कि यूपी स्टेट जीएसटी द्वारा वर्ष 2017-18 व वर्ष 2018-19 के लिए 1200 पंजीकृत व्यापारियों का आडिट कराने के लिए सूची जारी हुई है, जिसका व्यापार सभा ने विरोध शुरू कर दिया है। आजमगढ़ में मास्क चेकिग के नाम पर व्यापारियों के साथ हुए दु‌र्व्यवहार की पूरे देश ने निदा की है। जीएसटी आडिट व मास्क चेकिग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो निर्णायक संघर्ष को बाध्य होगी। बैठक को फिरोज, राजकुमार जायसवाल, दुर्गेश सोनी, जवाहर प्रसाद कुशवाहा, दीनानाथ रावत व अशोक मद्धेशिया ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी