गंगा में आधा सेमी व घाघरा में डेढ सेमी प्रति घंटा घटाव

जिले में गंगा और घाघरा नदी के जल स्तर में घटाव शुरू हो गया है लेकिन अभी खतरा नहीं टलता नहीं दिख रहा है। अब तटवर्ती इलाकों में कटान तेज होने लगा है। मंगलवार को गंगा का जल स्तर केंद्रीय जल आयोग गायघाट दिन में एक बजे 59.90 मीटर दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 06:21 PM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 06:21 PM (IST)
गंगा में आधा सेमी व घाघरा में डेढ सेमी प्रति घंटा घटाव
गंगा में आधा सेमी व घाघरा में डेढ सेमी प्रति घंटा घटाव

जासं, बलिया : जिले में गंगा और घाघरा नदी के जलस्तर में घटाव शुरू हो गया है लेकिन अभी खतरा नहीं टलता नहीं दिख रहा है। अब तटवर्ती इलाकों में कटान तेज होने लगा है। मंगलवार को गंगा का जल स्तर केंद्रीय जल आयोग गायघाट दिन में एक बजे 59.90 मीटर दर्ज किया गया। यहां गंगा आधा सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से घटाव पर हैं। घाघरा नदी का जल स्तर 63.770 दर्ज किया। जिले में घाघरा भी प्रति घंटा डेढ़ सेमी प्रति घंटा घटाव पर हैं। बाढ़ के कारण तरसोत के पानी से भी नगर में कई मोहल्ले बाढ़ जैसी दुश्वारियां झेल रहे हैं। नगर के एससी कालेज चौराहा के पास एनएच पर पानी चढ़ गया है। वहीं काजीपुरा में मुख्य सड़क पर पहले से भी ज्यादा पानी हो गया है।

chat bot
आपका साथी