युवाओं की टोली ने बदली सरोवर की काया

जागरण संवाददाता बलिया युवा ठान लें तो किसी चीज की तकदीर बदल जाएगी। वैसे ही उन्हें कर्णध

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:54 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:54 PM (IST)
युवाओं की टोली ने बदली सरोवर की काया
युवाओं की टोली ने बदली सरोवर की काया

जागरण संवाददाता, बलिया : युवा ठान लें तो किसी चीज की तकदीर बदल जाएगी। वैसे ही उन्हें कर्णधार नहीं कहा जाता है। जल संरक्षण की दिशा में युवाओं ने छितौनी स्थति छितेश्वर नाथ मंदिर के पोखरे में कुछ यही कर दिखाया। आज भी मंदिर कमेटी व युवाओं की स्वच्छता समिति प्रत्येक रविवार को मंदिर व पोखरे पर सफाई अभियान चलाती है। इसके चलते पोखरा नजीर बन गया है। यह पोखरा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। युवाओं ने पोखरे का आकर्षण बढ़ाने के लिये गोल्डन फिश डाला। अब यह गोल्डेन फिश बड़ी हो गई है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु व सैलानी इन मछलियों को चारा खिलाते हैं। सुबह शाम पोखरे के किनारे बैठकर लोग आनंद लेते हैं। पोखरे को किसी तरह की क्षति न पहुंचे, इसका वह ख्याल रखते हैं। इसके किनारे पौधारोपण भी किया गया। साल 2016 तक पोखरा जर्जर अवस्था में था। गर्मी में पानी सूख जाता था। यह देख युवाओं ने आपसी मंथन कर कायाकल्प करने का निर्णय लिया। फिर इसके लिए टोली बनाकर प्रत्येक रविवार को कार्य करने का निर्णय लिया। उनकी मेहनत अब रंग लाने लगी है।

---

हमेशा लबालब रहता पानी

बरसात तो दूर, इस पोखरे में पानी हमेशा भरा रहता है। इसके लिए सबर्मिसेबल समिति ने अपनी तरफ से लगवाया है। बिजली के सहारे यह चलता है। इससे पोखरे में हमेशा पानी रहता है।

---

छत्तीसगढ़ की सरकार ने किया था सम्मानित

समिति के स्वच्छता कार्यक्रम के बारे में जानकारी होने पर वर्ष 2017 में छत्तीसगढ़ की सरकार ने इन युवाओं सम्मानित किया था। इससे युवाओं में नया जोश आ गया है।

---वर्जन-----

प्रधानमंत्री के स्वच्छता कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर कुछ सदस्यों के साथ इसकी नींव डाली। जो बढ़ते बढ़ते आज लगभग तीन सौ सक्रिय कार्यकर्ताओं की फौज बन गई हैं। जल संरक्षण व अन्य तरह की लोकहित से जुड़े आयोजनों पर लगातार श्रमदान कर इसे विस्तार दिया जा रहा है।

-मनोज दुबे, प्रवक्ता छितेश्वर नाथ स्वच्छता समिति।

chat bot
आपका साथी