गड़हा महोत्सव की जगह अब भव्य कवि सम्मेलन

जागरण संवाददाता भरौली (बलिया) अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान व गड़हा विकास मंच क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:52 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:52 PM (IST)
गड़हा महोत्सव की जगह अब भव्य कवि सम्मेलन
गड़हा महोत्सव की जगह अब भव्य कवि सम्मेलन

जागरण संवाददाता, भरौली (बलिया) : अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान व गड़हा विकास मंच की तरफ से इस साल 19 दिसंबर को विशाल कवि सम्मेलन होगा। यह आयोजन गड़हा महोत्सव की जगह होगा। सोमवार की देर रात भरौली कैंप कार्यालय पर मंच की कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं गायक गोपाल राय ने बताया कि कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए कवि सम्मेलन कराने फैसला लिया गया है। भोजपुरी माटी की अस्मिता का बखान करने वाले और उसकी मर्यादा को बढ़ाने वाले कवियों को आमंत्रित कर गड़हा विकास मंच भोजपुरी को संविधान के सातवीं अनुसूची में शामिल कराने का अपना संघर्ष जारी रखेगा। अध्यक्ष चंद्रमणि राय ने बताया कि संगठन प्रतिवर्ष भोजपुरी भाषा की समृद्धि और सम्मान के लिए विशाल गड़हा महोत्सव का आयोजन करता आया है। इस मौके पर नंद कुमार उपाध्याय, कांमता राय, जितेन्द्र नाथ राय लल्लू, रमेश यादव, रियाजुद्दीन राजू, हरेराम राय व मनीष राय आदि मौजूद थे। संचालन महासचिव विजेंद्र राय ने किया।

chat bot
आपका साथी