बैरिया में जल्द शुरू होगा ग्राम न्यायालय : सीजेएम

उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बैरिया तहसील परिसर में बन रहे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 05:40 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:40 PM (IST)
बैरिया में जल्द शुरू होगा ग्राम न्यायालय : सीजेएम
बैरिया में जल्द शुरू होगा ग्राम न्यायालय : सीजेएम

जासं, बैरिया (बलिया) : उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बैरिया तहसील परिसर में बन रहे ग्राम न्यायालय की प्रगति देखने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया सुरेन्द्र प्रसाद व इंफ्रास्ट्रक्चर जिला व सत्र न्यायालय के चेयरमैन हुसैन अहमद अंसारी के गुरुवार को बैरिया पहुंचे। निरीक्षण के उपरांत वहां मौजूद पत्रकारों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि दो महीने में न्यायालय भवन को संसाधनों से लैस इसकी रिपोर्ट उच्च न्यायालय को भेजा जाएगा। वहां से आदेश प्राप्त होने के बाद यहां ग्राम न्यायालय का संचालन शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता कमलेश कुमार गुप्त ने बताया कि 18 लाख रुपये की लागत से प्लंबर, डैक्स बोर्ड फर्नीचर का कार्य कराया जा रहा है। जो दो माह में पूरा हो जाएगा। न्यायिक अधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी