किसान उत्पादक संगठन कार्यालय का सांसद ने किया उद्घाटन

जासं दोकटी (बलिया) किसानों की आय बढ़ाने के लिए दोकटी स्थित पूर्व प्रधान स्व. बुधन सिंह के क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:55 PM (IST)
किसान उत्पादक संगठन कार्यालय का सांसद ने किया उद्घाटन
किसान उत्पादक संगठन कार्यालय का सांसद ने किया उद्घाटन

जासं, दोकटी (बलिया) : किसानों की आय बढ़ाने के लिए दोकटी स्थित पूर्व प्रधान स्व. बुधन सिंह के कटरा में मेज एण्ड बनाना, किसान उत्पादक संगठन के कार्यालय का उद्घाटन सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने फीता काटकर किया। कार्यालय का संचालन भी शनिवार शुरू हो गया। सांसद ने कहा कि गंगा के 5 किलोमीटर दायरे में दलहन व तिलहन खेती के लिए केंद्र सरकार किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। इसीलिए बैरिया और मुरलीछपरा में एफपीओ के तहत क्रय केंद्र स्थापित होंगे। केला और मक्का के उत्पादन वर्ष में प्रसंस्करण के तहत दोनों फसलों से 7 उत्पाद बनाए जाएंगे। जिसमें मुख्य रुप से केले का चिप्स, मक्का का कार्नफ्लेक्स, दलिया आदि उत्पाद शामिल हैं। सांसद ने पूर्व प्रधान बुधन सिंह के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, पीएफओ के डायरेक्टर शैलेश सिंह, देवेंद्र सिंह, दीपक सिंह, निर्मल सिंह, पंकज सिंह, सनी सिंह, उपेंद्र सिंह ,दुर्गेश सिंह, सचिन सिंह, कश्यप भार्गव, प्रधान प्रतिनिधि दइब दयाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रिया सिंह, जयप्रकाश तिवारी, रघुनाथ यादव, रामानंद सिंह आदि मौजूद रहे।संचालन कृष्ण कुमार पाण्डेय ने किया।

chat bot
आपका साथी