गोंड समाज करेगा तहसील प्रशासन के खिलाफ आंदोलन

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) जिलाधिकारी अदिति सिंह के आदेश के बावजूद तहसीलदार द्वारा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:17 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:17 PM (IST)
गोंड समाज करेगा तहसील प्रशासन के खिलाफ आंदोलन
गोंड समाज करेगा तहसील प्रशासन के खिलाफ आंदोलन

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : जिलाधिकारी अदिति सिंह के आदेश के बावजूद तहसीलदार द्वारा गोंड जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने से नाराज गोंड समाज के लोग सोमवार से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन व अनशन करेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को गोंड समाज की बैठक में लिया गया। तय किया गया कि जब तक बैरिया के तहसीलदार हम लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं करेंगे व आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि इसके पूर्व जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने भी अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया था। उस समय भी तहसीलदार बैरिया द्वारा उनके आदेशों की अवहेलना करते हुए अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र नहीं जारी किया गया। बैठक में अजीत कुमार गोंड, धीरज गोंड, संजीत गोंड, कृष्ण बिहारी गोंड, बच्चा लाल, सुनील व अरुण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी