मिट्टी का डूहा गिरने से बालिका की मौत

हादसा -बारिश से बचने के लिए गड्ढे में जाकर छिपी हुई थी धनमती -बच्चों के हो हल्ला पर पहुंचे लोग, परिवार में मचा कोहराम जागरण संवाददाता, सहतवार (बलिया): थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर में शुक्रवार की दोपहर में हल्की बारिश के बीच मिट्टी का डूहा गिरने से धनमती (7) पुत्री छोटे लाल राम की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 06:27 PM (IST)
मिट्टी का डूहा गिरने से बालिका की मौत
मिट्टी का डूहा गिरने से बालिका की मौत

जागरण संवाददाता, सहतवार (बलिया): थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर में शुक्रवार की दोपहर में हल्की बारिश के बीच मिट्टी का डूहा गिरने से धनमती (7) पुत्री छोटे लाल राम की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

धनमती गांव के पश्चिम टोल में अपने घर से कुछ दूरी पर खेल रही थीं। इसी बीच बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए वह दौड़कर खोदी गई मिट्टी के गड्ढे में जाकर छिप गई। इसी बीच अचानक ऊपर से मिट्टी का डूहा भरभरा कर उसके ऊपर गिर गया। इससे वह मिट्टी के नीचे दब गई। इसके साथ खेलने वाले बच्चे मिट्टी गिरने के बाद हो हल्ला करते हुए गांव की तरफ भागे। इनके शोर शराबे पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। मिट्टी हटाकर किसी तरह से उसे बाहर निकाला गया। इसी बीच उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी होते ही परिवार के सदस्य पहुंच गए। इससे परिवार में कोहराम मच गया। धनमती को खींच ले गई काल

धनमती अपने हम उम्र के बच्चों के साथ खेल रही थी। उसे क्या पता की मिट्टी का गड्ढा उसके लिए काल बन जाएगा। खेलते समय ही बारिश होने पर वह भाग कर गड्ढे में चली गई। इसके साथ के अन्य बच्चे दूसरी तरफ जाकर छिप गए। इसी बीच डूहा गिर गया। वह भी अगर अन्य बच्चों के साथ चली गई होती थी शायद उसकी जान बच जाती है।

chat bot
आपका साथी