राइस मिल के साफ्ट में उलझकर बालिका गंभीर

नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार (मालवीय नगर) निवासी संतोष राम की चार वर्षीय पुत्री संध्या का फ्राक राइस मिल के सॉफ्ट में फंस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजन जिला अस्पताल लेकर गए जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:40 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 09:40 PM (IST)
राइस मिल के साफ्ट में उलझकर बालिका गंभीर
राइस मिल के साफ्ट में उलझकर बालिका गंभीर

जासं, चितबड़ागांव (बलिया) : नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार (मालवीय नगर) निवासी संतोष राम की चार वर्षीय पुत्री संध्या का फ्राक राइस मिल के सॉफ्ट में फंस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन जिला अस्पताल लेकर गए जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित श्रीराम गुप्ता की राइस मिल का दो फीट लम्बा सॉफ्ट बाहर निकला हुआ है। शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे संतोष की पुत्री कुछ बच्चों के साथ खेल रही थीं। उसी दरम्यान सॉफ्ट की जद में आ गईं और उसका फ्राक साफ्ट में फंस गया। जब तक स्विच ऑफ किया जाता तब तक दीवार व सड़क से टकरा कर वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने मौका मुआयना के पश्चात मील में ताला जड़ दिया।

chat bot
आपका साथी