फसलों का तत्काल कराएं सर्वे, रिपोर्ट पेश करने का निर्देश

जागरण संवाददाता बलिया जनपद में जलजमाव के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। प्रभावि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 01:08 AM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 01:08 AM (IST)
फसलों का तत्काल कराएं सर्वे, रिपोर्ट पेश करने का निर्देश
फसलों का तत्काल कराएं सर्वे, रिपोर्ट पेश करने का निर्देश

जागरण संवाददाता, बलिया : जनपद में जलजमाव के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। इस क्रम में जलजमाव के कारण डूबे फसलों का सर्वे कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम रसड़ा प्रभुदयाल ने तहसीलदार रसड़ा प्रभात कुमार सिंह के साथ रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के टोंस नदी से प्रभावित तटवर्ती गांवों आमघाट, बेसवान, तिराहीपुर, मुड़ेरा, अतरसुआ, सिलहटा सहित अनेक गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित गांवों के खेतों में सैकड़ों बीघा लहलहाती धान सहित अन्य फसलों के नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण डूब जाने का अवलोकन किया।

अधिकारियों ने बाढ़ से प्रभावित खेतिहर किसानों से बाढ़ के दौरान होने वाली परेशानियों एवं फसलों के डूबने की जानकारी प्राप्त की। किसानों ने मवेशियों के मिलने वाले चारों से भी उन्हें अवगत कराया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की बातें गंभीरता पूर्वक सुनी और शासन की तरफ से मिलने वाली हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर कानूनगो विक्रम सिंह सहित राजस्व कर्मियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर अपनी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि बीते दिनों बरसात के कारण जनपद के कई इलाके जलजमाव की चपेट में आ गए थे। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से नष्ट फसलों की क्षतिपूर्ति करने के लिए ठोस व कारगर कदम उठाने की मांग की है। इस दिशा में जिला प्रशासन की ओर से कारगर पहल की गई है।

chat bot
आपका साथी