गंगा मार्ग पर कूड़ा व गंदगी के बीच गुजर रहे लोग

लंबे समय से बसंतपुर में निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का कार्य अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:29 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:29 PM (IST)
गंगा मार्ग पर कूड़ा व गंदगी के बीच गुजर रहे लोग
गंगा मार्ग पर कूड़ा व गंदगी के बीच गुजर रहे लोग

जागरण संवाददाता, बलिया : लंबे समय से बसंतपुर में निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का कार्य अभी तक पूरा नहीं होने से नगर की कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था जैसे-तैसे है। हालत यह है कि कूड़ा शहर के महावीर घाट गंगा तट वाले क्षेत्र में फेंका जाता है, इससे गंगा स्नान करने जाने वालों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है। बदबू से आसपास की आबादी भी प्रभावित हो रही है, इससे वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। लोग कई तरह की बीमारियों से ग्रसित भी होते हैं।

केंद्र व प्रदेश सरकार के गंगा सफाई अभियान को नगर पालिका पलीता लगा रही है। निस्तारण के लिए बसंतपुर में कूड़ा निस्तारण केंद्र आज तक चालू नहीं हो सका। कूड़ा निस्तारण वाले क्षेत्र में नारकीय स्थिति हो गई है। लैंडफिल एरिया यानी भराव वाले क्षेत्र में कूड़ा फेंका जाता है। महावीर घाट गंगा जी मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। अधिकारियों की मानें तो इस तरह के क्षेत्र में कचरा डालने का कोई प्रावधान नहीं है। सबकुछ देखते हुए भी अधिकारी पूरी तरह से मौन साधे रहते हैं। इस क्षेत्र में मिट्टी व सफेद बालू का खनन बड़े पैमाने पर होता है। उन्हीं गड्ढों में कूड़ा डाल दिया जाता है।

chat bot
आपका साथी