गंगा ने पार किया लाल निशान, पलायन करने लगे लोग

जागरण संवाददाता बलिया गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को गंगा लाल निशान पार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:39 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:39 PM (IST)
गंगा ने पार किया लाल निशान, पलायन करने लगे लोग
गंगा ने पार किया लाल निशान, पलायन करने लगे लोग

जागरण संवाददाता, बलिया :

गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को गंगा लाल निशान पार कर गई। नदी के तल्ख तेवर को देख गांवों से लोग लगातार सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर रहे हैं। गायघाट में शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 57.800 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरा निशान 57.615 है। गंगा खतरा निशान से 18.5 सेमी ऊपर बह रहीं हैं। हलांकि गंगा के बढ़ाव की गति कम हो गई है। 24 घंटे में गंगा ने 40 सेमी बढ़ाव किया हैं। सरयू घटाव की ओर हैं, लेकिन विभिन्न इलाकों में कटान तेज हो गया है। किसानों की उपजाऊ भूमि लगतार नदी में समाहित होते जा रही है। तुर्तीपार डीएसपी हेड पर सरयू का जलस्तर शाम चार बजे 64.080 दर्ज किया किया गया। सुबह आठ बजे सरयू का जलस्तर 64.90 मीटर था।

गांवों में विषैले जीवों से भी बढ़ा खतरा

गंगा में बढ़ाव से नदी का पानी गांवों की ओर फैलने लगा है। इससे सांप या अन्य विषैले जीव गांवों में ज्यादा संख्या में दिखने लगे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि हर साल अगस्त से अक्टूबर तक बाढ़ प्रभावित गांवों में सबकी जिदगी नारकीय हो जाती है। यही कारण है कि बाढ़ की स्थिति बनते देख लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं।

जिला प्रशासन की ओर से नहीं दिख रही तैयारी

बाढ़ प्रभावित गांवों की सुरक्षा या पलायन कर रहे लोगों की सुविधाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से कोई तैयारी नहीं दिख रही है। रामगढ़ में गांव से पलायन करने वाली सुरसतिया देवी, पार्वती देवी ने बताया कि बाढ़ के दिनों में वे हर साल सड़क पर तिरपाल टांगकर किसी तरह अपना गुजारा करतीं हैं। सरकारी सुविधाएं तब मिलनी शुरू होती हैं जब हालात भयावह हो जाते हैं।

chat bot
आपका साथी