ट्रेन से कोरोना संक्रमित यात्री पहुंचा, हड़कंप

बलिया मुबई से चली पवन एक्सप्रेस से कोराना संक्रमित मरीज आने की सूचना पर गुरूवार की देर रात रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। जिला प्रशासन संग स्वास्थ्य विभाग व रेलवे की टीम ने ट्रेन पहुंचते ही बोगी से चिन्हित यात्री व उसके

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:54 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:54 PM (IST)
ट्रेन से कोरोना संक्रमित यात्री पहुंचा, हड़कंप
ट्रेन से कोरोना संक्रमित यात्री पहुंचा, हड़कंप

जागरण संवाददाता, बलिया : मुंबई से चली पवन एक्सप्रेस से कोराना संक्रमित मरीज के आने की सूचना पर शुक्रवार को तड़के हड़कंप मच गया। देर रात रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों ने ट्रेन के पहुंचने पर संक्रमित यात्री की तलाश शुरू की। जिला प्रशासन संग स्वास्थ्य विभाग व रेलवे की टीम ने ट्रेन के पहुंचते ही बोगी से चिन्हित यात्री व उसके सम्पर्क में आए आधा दर्जन यात्रियों को अलग कर स्क्रीनिग की। इसके पश्चात संक्रमित यात्री व उसके सम्पर्क में आए एक अन्य यात्री को सैंपलिग के लिए आइसोलेट कर दिया गया। अन्य यात्रियों को होमक्वारंटाइन का निर्देश देकर छोड़ दिया गया। रेलकर्मियों ने बोगी को सैनिटाइज कराने के बाद आगे के लिए रवाना किया।

स्टेशन पर तैनात एक चिकित्सक ने बताया कि यह यात्री 14 दिन पूर्व मुंबई में पॉजिटिव था। दूसरी जांच अभी बाकी है इसलिए मुबई प्रशासन के निर्देश पर ंयात्री को आइसोलेट किया गया है। बांसडीहरोड़ थाना क्षेत्र के सराय डुमरी गांव निवासी उक्त संक्रमित व्यक्ति मुंबई रहता है जो कुछ दिन पूर्व पॉजिटिव था। उसके बाद क्वारंटाइन किया गया था। इस बीच गांव स्थित परिवार में कोई घटना घटित होने पर संक्रमित व्यक्ति ट्रेन से घर के लिए रवाना हो गया। इसकी जानकारी होने पर मुंबई प्रशासन ने तत्काल बलिया के जिलाधिकारी को सूचित कर यात्री की बाबत आवश्यक जानकारी दी। यह जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन संग स्वास्थ्य व रेलवे विभाग की टीम अलर्ट हो गई।

पवन एक्सप्रेस शुक्रवार को तड़के रात तीन बजे बलिया स्टेशन पहुंची। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से दस घंटे विलंब से अई। देर रात पहुंची डाउन पवन एक्स. को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने घेरे में ले लिया। संक्रमित व्यक्ति के साथ यात्रा करने वाले आधा दर्जन लोगों को अलग कर थर्मल स्क्रीनिग किया गया। इसमें संक्रमित व संपर्क में आए एक यात्री को सैंपलिग के लिए आइसोलेट वार्ड भेजा गया। वही अन्य यात्रियों को होमक्वारंटाइन का निर्देश देकर छोड़ दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित यात्री का सैम्पल लेकर जिला अस्पताल में आई ट्रूनाट मशीन से चेकअप किया तो रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। संपर्क में आए दूसरे यात्री को होमक्वारंटाइन के लिए भेज दिया गया।

ट्रूनट मशीन से हुई पहली कोरोना जांच

जिला अस्पताल के कोरोना जांच के लिए आई ट्रूनट मशीन में शुक्रवार को पहली जांच हुई। इसकी रिपोर्ट आधे घंटे में मिल गई। संतोषजनक रिपोर्ट आने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली वही अस्पताल प्रशासन खुश दिखा। शुक्रवार को तड़के रेलवे स्टेशन से मुंबई से पवन एक्सप्रेस से आए दो यात्रियों को कोरोना सैंपलिग के लिए आइसोलेट वार्ड में भर्ती किया गया था। इनमें एक यात्री 14 दिन पूर्व कोरोना संक्रमित था।

chat bot
आपका साथी