राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

जागरण संवाददाता दुबेछपरा (बलिया) श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अंतिम पक्षकार अखिल भारतीय विश्व हि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:32 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:32 PM (IST)
राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

जागरण संवाददाता, दुबेछपरा (बलिया) : श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अंतिम पक्षकार अखिल भारतीय विश्व हिदू परिषद के संगठन मंत्री त्रिलोकी नाथ पांडेय की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ पचरुखिया गंगा के तट पर हुई। तहसीलदार बैरिया शिवसागर दुबे ने उनके पार्थिव शरीर पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। पुलिस टीम ने गार्ड आफ आनर दिया और उन्हें अंतिम सलामी दी। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अरविद कुमार पांडेय ने दी।

इसके पहले उनका शव एंबुलेंस से दोपहर करीब 12 बजे पहुंचा था, सूचना पर उनके आवास पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक पहुंचे। उनकी शादी दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव में हुई थी, उनके छोटे भाई श्रीराम नाथ पांडेय का पहले ही निधन हो चुका है। बड़े पुत्र अरविद पांडेय नगर निगम अयोध्या में अधिकारी हैं जबकि छोटे पुत्र अमित पांडेय नोएडा स्थित एक कंपनी में मैनेजर हैं। दोनों पुत्रों और दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पत्नी विमला देवी दयाछपरा में ही रहती हैं।

chat bot
आपका साथी