आजादी की हुंकार कार्यक्रम 15 को

जासं बलिया आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:13 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:13 PM (IST)
आजादी की हुंकार कार्यक्रम 15 को
आजादी की हुंकार कार्यक्रम 15 को

जासं, बलिया : आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम आजादी की हुंकार कार्यक्रम 15 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें सुबह 10 बजे तिरंगा यात्र निकाली जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग, नेहरू युवा केंद्र एवं जिला प्रशासन के लोग शामिल होंगे। यह यात्रा शहीद पार्क (चौक) से चित्तू पांडेय चौराहा तक जाएगी। 11 बजे सामूहिक पाठ माध्यमिक शिक्षा के 7500 विद्यार्थियों द्वारा किया जाएगा। शाम चार बजे बिरहा दंगल और 5.30 बजे राष्ट्रधुन का वादन पुलिस विभाग द्वारा शहीद स्मारक पर किया जाएगा। शाम छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रभक्ति पर आधारित म्यूजिकल बैंड अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा।

chat bot
आपका साथी