मारपीट में पांच लोग घायल, गांव में तनाव

जागरण संवाददाता सुखपुरा (बलिया) थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में शनिवार की देर शाम हुई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:19 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:19 PM (IST)
मारपीट में पांच लोग घायल, गांव में तनाव
मारपीट में पांच लोग घायल, गांव में तनाव

जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में शनिवार की देर शाम हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। साहनी और रावत परिवार का घर आसपास है। साहनी परिवार से किसी लड़के का झगड़ा हुआ था। साहनी परिवार उस लड़के को छोड़ रावत परिवार से भिड़ गया। मारपीट और पत्थरबाजी में साधु रावत व सुजीत रावत के सिर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं अशोक कुमार रावत, दीपक रावत और वीरेंद्र रावत को भी घायल हो गए। सुजीत रावत ने रामबचन साहनी व सुनील साहनी पुत्र रमाशंकर साहनी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इसको लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी