क्वारंटाइन सेंटरों पर बिलबिलाए बच्चे, नहीं मिला भोजन

स्नश्रश्रस्त्र द्बह्य ठ्ठश्रह्ल ड्ड1ड्डद्बद्यड्डढ्डद्यद्ग ड्डह्ल ह्नह्वड्डह्मड्डठ्ठह्लद्बठ्ठद्ग ष्द्गठ्ठह्लद्गह्मह्य ढ्डड्डढ्ड4 ष्द्धद्बद्यस्त्रह्मद्गठ्ठ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 05:58 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 05:58 PM (IST)
क्वारंटाइन सेंटरों पर बिलबिलाए बच्चे, नहीं मिला भोजन
क्वारंटाइन सेंटरों पर बिलबिलाए बच्चे, नहीं मिला भोजन

जासं, बैरिया (बलिया) : प्रवासी कामगारों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। मुंबई व गुजरात सरीखे महानगरों से सैकड़ों किलोमीटर की जलालत भरी यात्रा तय करने के बाद घर पहुंचने से पहले उन्हें क्वारंटाइन सेंटरों पर भेज दिया जा रहा है जहां खाने के लिए न भोजन की व्यवस्था है और न ही चिकित्सा का कोई मुकम्मल प्रबंध।

अधिकतर क्वारंटाइन सेंटरों पर भूख से जहां छोटे बच्चे बिलबिला रहे हैं, वहीं बड़ों को भी नहीं मिल रहा है भोजन। फलस्वरूप क्वारंटाइन सेंटरों पर प्रवासी कामगारों की समस्याएं और बढ़ती जा रही हैं। कई क्वारंटाइन सेंटरों पर मानक से अधिक प्रवासी हैं। प्रदेश सरकार का आदेश है कि क्वारंटाइन सेंटर पर रहने वाले प्रवासियों को खाने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए प्रति प्रवासी प्रतिदिन 80 रुपये भुगतान करने का भी आदेश दिया गया है लेकिन सच्चाई यह है कि कुछ क्वारंटाइन सेंटरों में ही प्रवासियों को पका-पकाया भोजन मिल रहा है। कई क्वारंटाइन सेंटरों पर तो शुद्ध पेयजल भी नहीं मिल रहा है। लोग खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं।

हॉटस्पॉट क्वारंटाइन सेंटर प्राथमिक विद्यालय करमानपुर में गुजरात के सूरत से 23 मई को सुबह मासूम बच्चों व महिलाओं के साथ 36 प्रवासी मजदूर क्वारंटाइन हुए हैं। सूरत से आए फिरोज, आलम, सलीम, मुन्ना, टुनटुन आदि प्रवासी मजदूरों ने बताया कि गांव के प्रबुद्ध लोग दो से तीन दिनों तक राशन की व्यवस्था कराए। कई दिनों तक एक टाइम का लंच पॉकेट पर पूर्व प्रधान पप्पू मौर्य की ओर से दिया गया। इसके बाद से क्वारंटाइन हुए लोगों को खुद के पैसों से राशन खरीदना पड़ रहा है। वे विद्यालय के प्रांगण में ईंट रखकर खुद से खाना बनाते हैं। प्रवासियों की ओर से बताया गया कि विद्यालय में शौचालय तो है लेकिन चालू नहीं है। इससे महिलाओं को भी खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी