71 किलो गांजा व हथियार के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

सुखपुरा थाना व एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार की सुबह बसंतपुर मोड़

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 05:06 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 05:06 PM (IST)
71 किलो गांजा व हथियार के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
71 किलो गांजा व हथियार के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बलिया : सुखपुरा थाना व एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार की सुबह बसंतपुर मोड़ के पास 71 किलो गांजा व हथियार के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी ओड़िसा से लेकर सप्लाई देने के लिए आ रहे थे। बोलेरो व लग्जरी कार में चार प्लास्टिक की बोरियों में गांजा व हथियार बरामद हुआ।

इंस्पेक्टर गगनराज सिंह व एसओजी प्रभारी राम साजन नागर अपने हमराहियों के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी की योजना बना रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि तस्कर भारी मात्रा में बोलेरो व बैलेनो से गांजा लेकर आ रहे है। वह बसंतपुर मोड़ पर वाहन चेकिग करने लगे। दो चार पहिया वाहन आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रोक कर वाहनों को चेक किया तो बरामदगी हुई। गांजा के अलावा छह मोबाइल, दो तमंचा, चार कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने तस्कर चंदन यादव, सुनील सिंह, आशीष कुमार सिंह निवासी दलजीत टोला, राज कुमार महतो निवासी सिताबदियारा घुरी टोला, आकाश वर्मा निर्जापुर मानिक छपरा व सुनील सिंह निवासी भवन टोला को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि यह लंबे समय से धंधा करते थे। पुलिस को इनकी तालाश थी।

chat bot
आपका साथी