बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल

बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:02 AM (IST)
बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल
बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल

जासं, दोकटी (बलिया): थाने में महज कुछ दूरी पर बुधवार को दोनों बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बैरिया थाना क्षेत्र के सुघर छपरा निवासी सुमित यादव अपने दो मित्रों के साथ अपनी बहन के यहां दोकटी थाना क्षेत्र के नावानगर जा रहे थे। इसी बीच दोकटी थाना गेट से सौ मीटर उत्तर ही सामने से आ रही तेज रफ्तार की बाइक से टक्कर हो गई। इसमें सुघर छपरा निवासी सुमित यादव, अर्जुन यादव व दूसरे बाइक पर सवार मिश्र के मठिया निवासी कंचन मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच एक अन्य बाइक आकर टकरा गई। इसमें बैजनाथ छपरा राहुल साह, दिलखुश साह भी घायल हो गए। पांचों घायलों को दोकटी पुलिस ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। इसमें सुमित यादव व अर्जुन यादव को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी