नाली विवाद में मारपीट, प्रधान समेत पांच घायल

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) कोतवाली क्षेत्र के महतवार गांव में शनिवार की रात नाली विव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:04 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 04:04 PM (IST)
नाली विवाद में मारपीट, प्रधान समेत पांच घायल
नाली विवाद में मारपीट, प्रधान समेत पांच घायल

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : कोतवाली क्षेत्र के महतवार गांव में शनिवार की रात नाली विवाद को लेकर हुई मारपीट में प्रधान सुभाषचंद्र सहित उनकी पत्नी गुलबिया देवी पुत्री रिकू तथा इंदू , पुत्र सुशील कुमार घायल हो गए। गांव में बनी नाली को अवरोध करने पर पानी निकासी न होने के मामले में प्रधान व गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हो गया। इसके बाद सात की संख्या में लोग प्रधान के दरवाजे पर पहुंचकर मारपीट करने लगे। इसमें प्रधान सहित उनके परिजनों को घायल हो गए। सभी घायलों का रसड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी