मारपीट के मामले में पांच गिरफ्तार

जागरण संवाददाता बांसडीह (बलिया) वैक्सीन लगवाने के समय दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मारपीट

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 08:23 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 08:23 PM (IST)
मारपीट के मामले में पांच गिरफ्तार
मारपीट के मामले में पांच गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया) : वैक्सीन लगवाने के समय दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शाहपुर ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थान पर सोमवार को वैक्सीन लगाई जा रही थी। इसी बीच वहां दो पक्ष स्थान को लेकर विवाद करने लगे। शाम को एक पक्ष के सुमित चौहान को दूसरे पक्ष ने पीट दिया। पुलिस ने संजय चौहान, पवन, अनिरुद्ध, संजय और मनोज को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी