घर से बुलाकर युवक पर फायरिग, पोखरा में लगाई छलांग

जागरण संवाददाता बिल्थरारोड (बलिया) उभांव थाना के पिपरौली बड़ागांव में ब्रह्मबाबा स्थान के प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 07:19 PM (IST)
घर से बुलाकर युवक पर फायरिग, पोखरा में लगाई छलांग
घर से बुलाकर युवक पर फायरिग, पोखरा में लगाई छलांग

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : उभांव थाना के पिपरौली बड़ागांव में ब्रह्मबाबा स्थान के पास रविवार दोपहर में दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने घर से बुलाकर मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के मिश्रौली निवासी पृथ्वी यादव (19) पर फायरिग किया। युवक ने बचने के लिए बगल के पोखरे में छलांग लगा दी। बदमाशों के पथराव से युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मऊ में चुनावी रंजिश बता रही है। वह बदमाशों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

युवक जिउतपुरा निवासी अपने नाना श्रीराम यादव के यहां रहता था। युवकों ने उसे घर से बुलाया। इसके बाद बदमाशों ने फायर झोंक दिया। बदमाशों के हमले से बचने के लिए युवक ने पास के पोखरे में छलांग लगा दी। जिससे उसकी जान बची कितु बदमाशों ने उसे पोखरे में भी ईंट मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके साथ रहे चाचा हरिकेश यादव ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घायलावस्था में उसे सीयर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बदमाशों ने उसकी बुलेट बाइक को भी ईंट से कूचकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने फायरिग की घटना से सीधे इंकार किया है।

chat bot
आपका साथी