दालान में लगी आग, बाइक व गृहस्थी के सामान नष्ट

नगर के दखिन टोला वार्ड नंबर-11 में शनिवार की सुबह अज्ञात

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 05:42 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:42 PM (IST)
दालान में लगी आग, बाइक व गृहस्थी के सामान नष्ट
दालान में लगी आग, बाइक व गृहस्थी के सामान नष्ट

जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया ) : नगर के दखिन टोला वार्ड नंबर-11 में शनिवार की सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग में बाइक सहित गृहस्थी के सामान जलकर नष्ट हो गए। राजेश तिवारी के घर के दालान में सुबह अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर भीड़ जुट गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक बाइक सहित अनाज व गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। इस दौरान एक गाय भी आंशिक रूप से झुलस गई। दालान से सटे जय प्रकाश तिवारी का खपरैल का ऊपरी हिस्सा भी आंशिक रूप से जल गया।

chat bot
आपका साथी