भूमि विवाद को लेकर मारपीट, दो गंभीर

कोतवाली क्षेत्र के अखनपुरा मुसहर बस्ती में शनिवार की सुबह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:43 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:43 PM (IST)
भूमि विवाद को लेकर मारपीट, दो गंभीर
भूमि विवाद को लेकर मारपीट, दो गंभीर

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : कोतवाली क्षेत्र के अखनपुरा मुसहर बस्ती में शनिवार की सुबह लगभग सात बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।

नारायण व लालचंद्र के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई। सुबह जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष से नारायण पुत्र श्यामरथी तथा जगजीवन पुत्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ननू, मनोज, लाल चंद्र व दूसरे पक्ष के विवेक, धर्मेंद्र व विनोद को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है।

chat bot
आपका साथी