भूमि विवाद को लेकर मारपीट, चार गंभीर

जागरण संवददाता नगरा ( बलिया) थाना क्षेत्र के चंद्रवार गांव में दो पटीदारों के बीच लंबे समय स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:56 PM (IST)
भूमि विवाद को लेकर मारपीट, चार गंभीर
भूमि विवाद को लेकर मारपीट, चार गंभीर

जागरण संवददाता, नगरा ( बलिया) : थाना क्षेत्र के चंद्रवार गांव में दो पटीदारों के बीच लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद को लेकर सोमवार की शाम मारपीट हो गई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया जहां उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत किया। घटना के बाद से तनाव बना हुआ है। गांव के सुरेंद्र यादव व शिवचंद यादव के बीच 23 वर्षों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर एक बार फिर कहासुनी होने लगी। थोड़ी देर में मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें एक पक्ष के सुरेंद्र यादव व अजीत यादव और दूसरे पक्ष के शिवचंद यादव व बेचन यादव घायल हो गए। सभी के सिर में गंभीर चोट लगी है।

chat bot
आपका साथी