चौक में मामूली बात पर मारपीट, तीन चार जख्मी
शहर के मुख्य शहीद पार्क चौक में गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे
जागरण संवाददाता, बलिया : शहर के मुख्य शहीद पार्क चौक में गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे सरेआम मामूली विवाद में घुरहु नारायणपुर के छपरा निवासी फैयाज मंसूरी, फिरोज खान, सलाउद्दीन व काजीपुरा के मुख्तार की जमकर पिटाई कर दी। इससे काफी देर तक चौक में जाम की स्थिति बन गई। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद सभी को घर के लिए छुट्टी कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित मुख्तार को गिरफ्तार कर लिया।
काजीपुरा निवासी मुख्तार चौक में गृहस्थी का समान खरीदने आए थे। चौक में भीड़ ज्यादा होने के कारण उनकी साइकिल से पटरी पर ताला चाबी बेचने वाले फैयाज को चोट लग गई। इसमें दोनों के बीच विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने मामला शांत कर दिया। थोड़ी देर बाद मुख्तार बाजार कर वापस घर लौट रहा था तो फैयाज नेअपने भाइयों के साथ मुख्तार को घेर कर पिटाई करने लगा। इसमें चाकू से भी हमला कर दिया। मुख्तार ने भाइयों से चाकू छीन तीनों को घायल कर दिया।