पुरानी रंजिश में मारपीट, युवक की मौत

- ङ्घश्रह्वह्लद्ध द्मद्बद्यद्यद्गस्त्र द्बठ्ठ ड्ड द्घद्बद्दद्धह्ल द्बठ्ठ श्रद्यस्त्र ह्मद्ब1ड्डद्यह्म4- ङ्घश्रह्वह्लद्ध द्मद्बद्यद्यद्गस्त्र द्बठ्ठ ड्ड द्घद्बद्दद्धह्ल द्बठ्ठ श्रद्यस्त्र ह्मद्ब1ड्डद्यह्म4- ङ्घश्रह्वह्लद्ध द्मद्बद्यद्यद्गस्त्र द्बठ्ठ ड्ड द्घद्बद्दद्धह्ल द्बठ्ठ श्रद्यस्त्र ह्मद्ब1ड्डद्यह्म4- ङ्घश्रह्वह्लद्ध द्मद्बद्यद्यद्गस्त्र द्बठ्ठ ड्ड द्घद्बद्दद्धह्ल द्बठ्ठ श्रद्यस्त्र ह्मद्ब1ड्डद्यह्म4- ङ्घश्रह्वह्लद्ध द्मद्बद्यद्यद्गस्त्र द्बठ्ठ ड्ड द्घद्बद्दद्धह्ल द्बठ्ठ श्रद्यस्त्र ह्मद्ब1ड्डद्यह्म4- ङ्घश्रह्वह्लद्ध द्मद्बद्यद्यद्गस्त्र द्बठ्ठ ड्ड द्घद्बद्दद्धह्ल द्बठ्ठ श्रद्यस्त्र ह्मद्ब1ड्डद्यह्म4

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Aug 2019 05:59 PM (IST) Updated:Fri, 09 Aug 2019 10:38 PM (IST)
पुरानी रंजिश में मारपीट, युवक की मौत
पुरानी रंजिश में मारपीट, युवक की मौत

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया) : गुरुवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में मुकेश कुमार (21 वर्ष) की मौत हो गई, वहीं छोटा भाई विष्णु (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका इलाज सोनबरसा अस्पताल में चल रहा है। थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर ग्राम पंचायत के पुरवा जगदीशपुर मल्लाह बस्ती में घटना के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से जमकर ईट-पत्थर भी चले। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा कायम कर लिया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुट गई है। घटना को लेकर गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है।

दशरथ मल्लाह व दादुल के बीच पुरानी रंजिश को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसको लेकर देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। ईंट-पत्थर भी जमकर चले। इसमें दशरथ मल्लाह के पुत्र मुकेश (21) व विष्णु (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया। इसमें मुकेश की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इसी बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल विष्णु का सोनबरसा अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही हर कोई सन्न रह गया। महिलाएं दहाड़े मारकर रोने लगीं। सीओ उमेश कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। सीओ उमेश कुमार यादव ने बताया कि इस प्रकरण में प्रतिपक्षी दादुल मल्लाह सहित कुल चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। दो माह में दूसरी हत्या से हर कोई सन्न

दो माह पूर्व शिवपुर कपूरी दियर में रास्ते के विवाद में कुछ लोगों ने राजेंद्र सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वह प्रकरण अभी ठंडा नहीं हुआ था कि यह दूसरी हत्या हो गई।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी