भूमि विवाद में जमकर मारपीट, 12 जख्मी

थाना क्षेत्र के जगदेवा ढाही गांव में हरेराम यादव व शिवधन य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:48 PM (IST)
भूमि विवाद में जमकर मारपीट, 12 जख्मी
भूमि विवाद में जमकर मारपीट, 12 जख्मी

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : थाना क्षेत्र के जगदेवा ढाही गांव में हरेराम यादव व शिवधन यादव के बीच जमीन विवाद को लेकर रविवार को जमकर मारपीट हो गयी। ईंट-पत्थर व लाठी डंडे चलने से दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। यहां तीन लोगों की स्थिति चिताजनक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हरेराम यादव चहारदीवारी बनवा रहे थे तभी शिवधनी यादव आदि लोगों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गयी। इसमें हरेराम यादव, शिवधन यादव, उपेन्द्र यादव, अवधेश यादव, पार्वती देवी, गीता देवी, संध्या यादव, नेहा यादव, शकुंतला देवी, शिवधनी यादव, रवींद्र यादव, अशोक यादव, हरेराम यादव व राकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अवैध शराब बेचने के विवाद में मारपीट

बैरिया : अवैध शराब बेचने को लेकर गंगा उस पार नौरंगा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से सनोज कुमार ठाकुर व मैनेजर ठाकुर दूसरे पक्ष से रविकांत ठाकुर व अक्षय ठाकुर घायल हो गए। सनोज व मैनेजर की स्थिति गंभीर है। चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

chat bot
आपका साथी