लापरवाही की चक्की में गेहूं के साथ 'पिसे' किसान

गेहूं क्रय केंद्रों पर लटके ताले किसानों को मुंह चिढ़ा रहे ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:04 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:04 PM (IST)
लापरवाही की चक्की में गेहूं के साथ 'पिसे' किसान
लापरवाही की चक्की में गेहूं के साथ 'पिसे' किसान

जागरण संवाददाता, बलिया : गेहूं क्रय केंद्रों पर लटके ताले किसानों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। जनपद के अधिकांश सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू ही नहीं हो सकी है। अब तो लापरवाही की चक्की में किसान गेहूं के साथ पिसे जा रहे हैं। एक अप्रैल से शुरू खरीद प्रक्रिया में 22 दिन में 500 किसानों से तीन हजार टन गेहूं की खरीद ही की जा सकी है। अभी तक खरीद का लक्ष्य भी निर्धारित नहीं है। ऐसे में बिचौलिए फायदा उठा रहे हैं। वे किसानों से गेहूं के सरकारी रेट 1975 की बजाय 1500 से 1600 रुपये क्विंटल खरीद रहे हैं। वहीं कई केंद्रों के बाहर ट्रैक्टर ट्रालियों पर किसानों का गेहूं पड़ा हुआ है। किसान उसकी रखवाली करने में परेशान हैं। गेहूं खराब होने का डर भी सता रहा है। क्योंकि मौसम भी इन दिनों बेहद खराब चल रहा है।

सुनिए हुक्मरान, बलिया में परेशान हैं किसान

नगरा में बाजार स्थित विपणन विभाग के क्रय केंद्र प्रभारी दानिश खान ने बताया कि अभी तक दो हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। वहीं साधन सहकारी समिति नगरा केंद्र पर आज तक खरीद की बोहनी नहीं हुई। पीसीएफ द्वारा संचालित गड़वार व शाहपुर क्रय केंद्र का चक्कर लगाकर किसान थक गए हैं। यहां भी गेहूं की खरीदारी नहीं हो रही है। गड़वार क्रय केंद्र के गोदाम पर महज पांच सौ क्विंटल गेहूं भंडारण की क्षमता है। यहां 38 गांवों के किसानों से गेहूं खरीद कर कहां रखा जाएगा, यह समझ से परे है। क्रय केंद्रों की खरीद क्षमता एक दिन में 300 क्विंटल है। गड़वार में गुरुवार तक 128 टोकन जारी कर दिया गया है। ऐसे में प्रतीक्षारत किसानों का नंबर दो-तीन महीने बाद आएगा। शाहपुर क्रय केंद्र पर 26 किसानों का ऑनलाइन टोकन जारी किया गया है। बैरिया में नहीं शुरू हो सकी खरीद, सिर्फ चक्कर कटवा रहे

बैरिया तहसील क्षेत्र के किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। किसान तहसील और जन सेवा केंद्र तथा क्रय केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं। हाट निरीक्षक रानीगंज प्रदीप जायसवाल का कहना है कि जल्द ही गेहूं की खरीदारी शुरू कराई जाएगी। रसड़ा ब्लाक क्षेत्र में कुल सात गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मात्र कृषि उत्पादन मंडी समिति पर खरीदारी का कार्य शुरू हो सका है। इंदरपुर क्षेत्र में चिलकहर ब्लाक में नगपुरा व बर्रेबोझ में क्रय केंद्र संचालित हैं। बर्रेबोझ में खरीदारी शुरू नहीं हो सकी है। विपणन कार्यालय रेवती पर 26 किसानों से 1639.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। विपणन निरीक्षक राम गोपाल यादव ने बताया कि गायघाट व उदहां में खरीद कार्य बंद था। गुरुवार से खरीद शुरु हो गई।

chat bot
आपका साथी