गेहूं खरीद नहीं होने से आक्रोश, किसानों ने रोकी रफ्तार

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) रसड़ा क्षेत्र के मुड़ेरा गेहूं क्रय केंद्र पर दो दिन बीत ज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:47 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:47 PM (IST)
गेहूं खरीद नहीं होने से आक्रोश, किसानों ने रोकी रफ्तार
गेहूं खरीद नहीं होने से आक्रोश, किसानों ने रोकी रफ्तार

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा क्षेत्र के मुड़ेरा गेहूं क्रय केंद्र पर दो दिन बीत जाने के बाद भी गेहूं की खरीदारी शुरू नहीं होने पर आक्रोशित किसानों ने शनिवार को सुबह 11.30 बजे क्रय केंद्र के बाहर सड़क जाम कर दी। तीन बजे तक जाम के चलते तिराहीपुर मार्ग के दोनों तरफ वाहनों का लंबी कतार लग गई। नायब तहसीलदार शैलेश कुमार ने उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर बात कर काफी समझाने का प्रयास किया कितु आक्रोशित किसान गेहूं क्रय शुरू किए जाने की मांग पर अड़े रहे। मान सिंह सेंगर, सर्वेश सिंह, अंकित सिंह, विनोद यादव, संदीप वर्मा, मुकेश वर्मा, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे। नवीन कृषि मंडी व डेहरी क्रय केंद्र पर अतिरिक्त कांटा की व्यवस्था कर गेहूं की खरीदारी करने के आश्वासन पर किसानों ने जाम समाप्त किया। विगत 17 जून को भी किसानों ने मुड़ेरा क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया था।

chat bot
आपका साथी